---Advertisement---

मानसून की पहली तेज बारिश ने निकास व्यवस्था की कलई खोली…

By
On:
Follow Us
मानसून की पहली तेज बारिश ने निकास व्यवस्था की कलई खोली

इटारसी। मानसून की पहली तेज बारिश ने आज नगर की निकास व्यवस्था को फ्लॉप साबित कर दिया जरा सी देर की बारिश ने शहर के मध्य लाइन एरिया में सड़कों पर लबालब पानी भर दिया। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली।

लाइन एरिया में पानी भर जाने से यहां के वाशिंदों का कहना है कि नालियों की वर्षा पूर्व जिस तरह से सफाई की जानी चाहिए, वह सफाई की नहीं गई है। इसी कारण निकास व्यवस्था चौपट है और हर बारिश में पहली से 13 लाइन तक लगभग ज्यादातर सड़कों पर काफी देर तक पानी भरा हुआ रहता है। आज मौसम की पहली झमाझम बारिश ने शहर के निचले इलाकों में बड़ी मात्रा में पानी भर दिया।

पांचवी लाइन के पूर्वी भाग में हर साल की तरह करीब एक फुट पानी भरा चुका था। बारिश के काफी देर बाद तक हालात यह थे कि लाइनों में रहने वाले लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। यहां के लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से अंडर ग्राउंड ड्रेनेज की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि लगभग 10 साल पहले लाइन एरिया में प्रतिदिन सफाई कर्मी सफाई करने आते थे, लेकिन अब यहां हफ्तों तक सफाई कर्मी नहीं आते हैं और नालियां सफाई के अभाव में मलबे से भरी होकर निकास में बाधा उत्पन्न करती हैं।

आज दोपहर बाद से मानसून की पहली तेज बारिश हुई।

बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गई। ओवर ब्रिज के सेंटर प्वाइंट पर भी पानी भर गया। नगर के निचले इलाकों में खाली मैदानों में पानी भर गया। बारिश के दौरान बाजार में सन्नाटा हो गया। लोगों ने खुद को बारिश से बचाने के लिए दुकानों में और होटलों में शरण ली। कुछ लोग पहली बारिश का आनंद उठाने के लिए सड़कों पर भीगते भी रहे। बारिश के कारण निचली बस्तियों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पहली बारिश के बाद जहां-जहां हालात बिगड़े हैं, नगरपालिका के सफाई विभाग को ध्यान देकर वहां निकास व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी, अन्यथा मानसून के सीजन में लोगों को
काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

गरज और चमक के साथ बरसा पानी

आज मानसून की पहली तेज बारिश हुई है। हालांकि शुक्रवार को भी पानी बरसा था, लेकिन सिर्फ बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया था। आज जमकर बिजली चमकी और बादल गरजे। लगातार बारिश होने से विद्युत व्यवस्था बंद हो गई। लगभग आधे से ज्यादा शहर में लंबे समय तक बिजली गुल रही। विभाग के सहायक यंत्री डेलन पटेल ने बताया कि बूढ़ी माता सब स्टेशन में फाल्ट होने से विद्युत व्यवस्था में व्यवधान आया है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.