इटारसी। केसला के आजाद मोहल्ला में ब्याही ग्राम निमसाडिय़ा की पूजा को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए जलाकर मारा है। इस बयान के आधार पर पुलिस ने पूजा के प्रति नितिन मालवीय, सास गायत्री, ससुर सुरेश मालवीयके खिलाफ धारा 304 बी, 498 ए, 34 एवं मप्र दहेज प्रतिशेध अधिनियम 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि केसला निवासी पूजा को 19 सितंबर को 95 फीसदी हालत में जलने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। पूजा ने नर्मदा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पूजा का पति भी आग में झुलसा है।
पुलिस मायके पक्ष के बयान का इंतजार कर रही थी, ताकि मामले में जांच आगे बढ़ सके। केसला पुलिस ने अब उनका बयान दर्ज किया है जिसमें पूजा को दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पूजा के मायकेवालों के बयान पर रात करीब 9:35 बजे पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कर लिया है।
मायके वाले बोले, दहेज के लिए मारा पूजा को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







