अवैध शराब जब्त
इटारसी।
पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद के द्वारा जिले में चलाए जा रहे स्थाई वारंट तामीली अभियान में आज जेएमएफसी न्यायालय इटारसी के प्रकरण नं. 2038/17 धारा, 294, 324, 506 आईपीसी में आरोपी राजाराम पिता विष्णू प्रसाद कहार उम्र 47 साल निवासी गोंडी मोहल्ला इटारसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंटी जारी था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी रामस्नेह चौहान द्वारा पीएसआई जय नलवाया आरक्षक दंमु तथा आरक्षक शैलेन्द्र को टीम बनाकर बनखेड़ी भेजा, जिन्होंने स्थाई वारन्टी को बनखेड़ी से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों से देसी और कच्ची शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 7 हजार 700 रुपए बतायी जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने धौखेड़ा तिराहे से गोपी पिता बदामी लाल धुर्वे 22 वर्ष निवासी पत्ती बाजार के गिरफ्तार किया। उसके पास से 62 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जब्त हुई है। जब्त शराब की कीमत 6 हजार 200 रुपए बतायी जा रही है। इसी तरह से पुरानी इटारसी स्थित राम मंदिर के पास ओवरब्रिज के नीचे से रात 11 बजे करमचंद पिता दयालचंद कहार 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1500 रुपए कीमती की 30 पाव देसी प्लेन मदिरा जब्त हुई है।








