---Advertisement---

मार्च के अंत तक हो सकता है उद्घाटन

By
On:
Follow Us

पॉलिटेक्निक कालेज के नये भवन का 95 फीसदी कार्य पूर्ण
इटारसी। जिस रफ्तार से नए पॉलिटेक्निक कालेज भवन का काम चल रहा है, उसे देखकर उम्मीद की जा सकती है कि मार्च के अंत तक कालेज नए भवन में संचालित हो। जनभागीदारी समिति का पूरा प्रयास है कि ऐसा हो जाए। इसके लिए विधानसभा के अध्यक्ष से चर्चा करके आगे की रूपरेखा बनायी जाएगी।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष भरत वर्मा और पॉलिटेक्निक कालेज के प्राचार्य आरएस लौवंशी ने आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ नए भवन में जाकर कार्य देखा। श्री वर्मा ने कहा कि 95 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है, हमारी कोशिश है कि मार्च के अंत तक इसका उद्घाटन हो। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा से चचा करके उद्घाटन की रूपरेखा बनायी जाएगी।
ये काम शेष है अभी
शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज के नए भवन का काम लगभग समाप्ति की ओर है। रंग रोगन का कार्य चल रहा है। बिजली के लिए खंभों और तार का काम पूर्ण हो चुका है, सप्लाई आना बाकी है। इसी तरह वर्तमान में पूरे भवन में फ्लोर हो चुका है, उसकी घिसाई चल रही है। भवन के सामने जो परिसर का खुला क्षेत्र है, उसमें पेवल ब्लाक्स लगने शेष हैं। ये सारे काम अगले डेढ़ माह में पूर्ण हो जाएंगे फिर भवन उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.