होशंगाबाद। भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ प्रदेश भर में मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस अवसर पर युवाओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री 9 अगस्त को शाम 6 बजे से 7 बजे तक शौर्य स्मारक अरेरा हिल्स भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे तथा भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और साम्प्रदायिकता भारत छोड़ो का संकल्प दिलायेंगे। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश तथा आकाश वाणी पर किया जायेगा। होशंगाबाद में नर्मदा महाविद्यालय में इस कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा।
अपर कलेक्टर मनोज सरियाम ने बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्ष गांठ पर युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी दी जायेगी। मुख्यमंत्री के संबोधन के पूर्व 5 से 6 बजे तक देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे युवा संवाद
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







