इटारसी। सतपुड़ा के बागदेव वन चौकी में आज मृत मादा भालू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नजरपुर के जंगल में गुरुवार को एक बुजुर्ग मादा भालू का शव वन विभाग को मिला था, जिसकी मौत बीमारी से होना मानी जा रही है। अंतिम संस्कार से पूर्व आज सतपुड़ा टायगर रिजर्व के डॉक्टर गुरुदत्त शर्मा ने भालू का पोस्टमार्टम किया। एसडीओ संदेश माहेश्वरी एवं अपर वन मंडल अधिकारी होशंगाबाद डीके वासनिक, परिक्षेत्र अधिकारी इटारसी एलएल यादव सहित अधीनस्थ कर्मचारियों के समक्ष बागदेव वन चौकी में भालू का दाह संस्कार कर दिया गया।
मृत मादा भालू का अंतिम संस्कार किया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








