झूलण सेवा समिति के सर्वसम्मति से निर्वाचन हुए
इटारसी। श्री पूज्य पंचायत सिंधी समाज की संस्था झूलण सेवा समिति के नए अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मोहन मेघानी को नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव पद पर श्रीचंद चावला को नियुक्त किया गया है। शनिवार रात 10 बजे स्थानीय संत कंवरराम सिंधु भवन में झूलण सेवा समिति के पचास से ज्यादा पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से मोहन मेघानी को अध्यक्ष एवं श्रीचंद चावला को सचिव नियुक्त किया गया है। दोनों ही पदाधिकारियों की नियुक्ति पर झूलण सेवा समिति के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है।
प्रतिवर्ष झूलण सेवा समिति द्वारा भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव आयोजित किया जाता है। इसके पूर्व ही नए अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया जाता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा जल्द ही शेष पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। दोनों ही पदाधिकारियों की नियुक्ति पर समाज के गोमा खिलवानी, झूलण सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष ताराचंद देवानी, इंदर शिवदासानी, गोपाल सिद्धवानी, राहुल चेलानी, मनोज रामचंदानी, महेश बलेचानी, मनोहर सुदंरानी, जगदीश जग्यासी, सुरेन्द्र देवानी, मुकेश मेघानी, नीरज मिहानी, अर्जुनदास वसानी, जाड़ामल रामरख्यानी, बबलू मेघानी, देवानंद लखानी, भिकम शिवनानी, नानकराम खिलवानी, विक्की चेलानी, गंगाराम बिजलानी, रमेश रबूदा साहू, आसुदामल, भीमनदास बिजलानी, महेश गेलानी, सुरेश सिद्धवानी अनिल मिहानी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने बधाई दी है। उक्त जानकारी झूलण सेवा समिति के संरक्षक गोपाल सिद्धवानी ने दी।
मेघानी अध्यक्ष, चावला को सचिव का दायित्व
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







