---Advertisement---

मैदान में ढेर सा कचरा छोड़ गए पर्यावरण के नाम पर कार्यक्रम करने वाले

By
On:
Follow Us

इटारसी। पर्यावरण के नाम पर कार्यक्रम करने वाले गांधी मैदान में ढेर सा कचरा छोड़ गए। शहर के चौक चौराहों पर गीत और डांस हो रहा है और नाम दिया है, पर्यावरण के नाम। आगाज संस्था द्वारा हो रही इस प्रतियोगिता का एक कार्यक्रम शनिवार की रात गांधी मैदान में हुआ जहां आए श्रोताओं ने मैदान में खूब कचरा बिखेरा। पानी की बोतलें, डिस्पोजल, कांच की बोतलें, पॉलिथिन तथा ऐसी सभी सामग्री जो पर्यावरण बिगाडऩे के लिए जिम्मेदार है, सब बिखेरी गईं। 02सुबह जब हॉकी खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे तो उनको हॉकी की प्रेक्टिस करने के लिए पहले मैदान की एक घंटे से भी अधिक समय तक सफाई करनी पड़ी। हॉकी खिलाडिय़ों का आरोप है कि आयोजकों ने कचरा तो किया, उनका महंगा गोलपोस्ट भी तोड़कर चले गए।
इनका कहना है…
ये गलत तरीका है, खेल मैदान को गंदा कर दिया। ये कैसा पर्यावरण बचाओ। इससे तो अच्छा है पर्यावरण नहीं बचाओ। हम नगर पालिका में अपना विरोध दर्ज कराएंगे। सोमवार को संस्था के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा।
राकेश जाधव, सभापति
पर्यावरण के नाम एक शाम आयोजकों ने इतना कचरा बिखेर दिया कि सुबह हॉकी की प्रेक्टिस करने आए बच्चों को मैदान की सफाई में ही एक घंटे से अधिक वक्त निकल गया। यहां ग्रीष्मकालीन शिविर चल रहा है, मुख्यमंत्री हॉकी एकेडमी चलती है, पर्यावरण के नाम पर कार्यक्रम करने वाले पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने हमारा गोल पोस्ट भी तोड़ दिया है।
कन्हैया गुरयानी, हॉकी कोच
हम रात को 2 बजे फ्री हुए, हमने अपने साथियों के साथ मैदान की सफाई की है। कुछ कचरा रह गया होगा, कुछ कमियां हो गई होंगी, आगे उसका ख्याल रखा जाएगा। हम खुद पर्यावरण को लेकर काफी ख्याल रखता हूं। इसीलिए हमने कचरा बीनकर रात 3 बजे हम वहां से निकले हैं। जहां तक गोलपोस्ट की बात है, यह हमनेे या हमारे किसी साथी ने नहीं किया है।
प्रहलाद निकम, अध्यक्ष आगाज संस्था
नगर पालिका ने कुछ शर्तों के साथ उनको कुछ घंटे के लिए मैदान में कार्यक्रम की अनुमति दी थी। उन्होंने कचरा किया है, यह कैसा पर्यावरण सुधार है? हम नगर पालिका की तरफ से नोटिस जारी कर उनसे सफाई की राशि वसूल करेंगे, साथ ही जिला हॉकी संघ की तरफ से भी एक नोटिस देकर गोलपोस्ट का पैसा वसूलेंगे। भविष्य में ऐसी संस्थाओं को ब्लेक लिस्टेड करके मैदान में अनुमति नहीं दी जाएगी।
सुरेश दुबे, सीएमओ एवं अध्यक्ष जिला हॉकी संघ

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.