इटारसी। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से शराब बेचने का प्रयास करते युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इरशाद पिता सुलेमान शाह 23 वर्ष निवासी चारनल खेड़ा को मुक्तिधाम की दीवार के पास खेड़ा से खराब का विक्रय करते गिरफ्तार किया है। उसके पास से 30 पाव अवैध देसी शराब जब्त की जिसकी कीमत करीब 15 सौ रुपए बतायी जा रही है। इसी तरह से दक्षिण बंगलिया रेलवे लाइन के पास से चैनसिंह पिता प्रकाश मेहरा 28 वर्ष को छह लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है।
यहां बेची जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने पकड़ी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








