इटारसी। मालवीयगंज स्थित आजाद पंजा चौराह के करीब एक होटल के पास चार युवकों में चाकूबाजी की घटना हो गई। बताया जाता है कि चारों युवक एक साथ रहते, खाते-पीते हैं, लेकिन किसी बात पर विवाद होने के बाद तीन युवकों ने मिलकर एक की जांघों में चाकू से उस वक्त वार कर दिया जब वह होटल पर नाश्ता करने पहुंचा। हालांकि जिन लोगों ने हमला किया, उनमें से भी एक युवक की जांघ में चाकू लगे हैं, उक्त युवक ने भी सामने वाले युवक पर चाकू हमले का आरोप लगाया है। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार दिया है जबकि हमलावर युवकों में से दो फरार हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे मालवीयगंज में आजाद पंजा चौराह के करीब युवक संजीव भाट 25 वर्ष नाश्ता करने होटल में गया था जहां होटल के सामने ही गोलू उड़ंछा, कप्तान, बाला नामक युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसके दोनों पैरों की जांघ में घाव लगे हैं। जबकि हमलावरों में से बाला की जांघ पर भी चाकू लगे हैं। बाला का कहना है कि संजीव ने उसे चाकू मारे हैं। फिलहाल पुलिस ने बाला को हिरासत में ले लिया है, जबकि शेष दोनों पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
युवक आपस में भिड़े, दो को लगे चाकू
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







