इटारसी। एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कृत्य करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग गर्भवती हो गई थी और 22 अक्टूबर को भोपाल में उसके परिजनों ने सुल्तानिया अस्पताल में उसका गर्भपात कराया। तलैया थाने में युवक के खिलाफ नाबालिग के परिजनों ने शिकायत दर्ज करायी है। वहां से शून्य पर मामला दर्ज कर डायरी इटारसी थाने भेजी थी। इटारसी पुलिस ने युवक के खिलाफ 376, 3/4 पास्को एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर की शाम को तलैया थाने में शून्य पर मामला दर्ज हुआ था। इसके अनुसार 17 वर्षीय किशोरी का सुल्तानिया अस्पताल में गर्भपात कराया है। बताया जाता है कि किशोरी का उसी के मोहल्ले में रहने वाले बृजेश बामने नामक एक मजदूर युवक से प्रेम प्रसंग था, युवक ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कृत्य किया जिससे वह गर्भवती हो गयी। उसे 24 सप्ताह का गर्भ था। उसके परिजनों ने तबीयत बिगडऩे पर उसे पहले यहां अस्पताल में दिखाया। यहां से उसकी हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल रेफर किया और वहां से सुल्तानिया अस्पताल भोपाल रेफर किया गया। वहां किशोरी का गर्भपात हुआ। बताया जाता है कि बच्चा पेट में ही मृत हो गया था, युवती की जान बचाने के लिए गर्भपात जरूरी हो गया था।
युवती से दुष्कृत्य का आरोपी गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








