विश्व योग दिवस पर योगमय हुआ जिला
होशंगाबाद। जिले भर मे तीसरे विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रात: काल सभी शिक्षण संस्थाओ मे योगाभ्यास किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम शांति निकेतन स्कूल होशंगाबाद मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे नगरपालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश खण्डेलवाल ने कहा कि योग तन और मन को स्वस्थ रखने का सबसे बडा साधन है। देश मे प्राचीन काल से इसका उपयोग किया जा रहा है। योग का अर्थ है जुडना तथा वृद्धि करना। योग हमे प्रकृति से जोडता है। हर व्यक्ति तन मन को स्वस्थ रखने के लिये समय निकालकर प्रतिदिन योगाभ्यास करे। इसे अपनी दिनचर्या का भाग बनाएं। उन्होने विद्यार्थियो, युवाओ तथा आमजनो को विश्व योग दिवस पर शुभकामनाएं दी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 6:30 बजे से विश्व योग दिवस समारोह आरंभ हुआ। इसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री के योग दिवस संदेश का प्रसारण किया गया। इसके बाद लखनऊ से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योग दिवस संदेश का सजीव प्रसारण किया गया। इसके बाद जन प्रतिनिधियो, अधिकारियो, शिक्षको ने विद्यार्थियो के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। प्रात: 7 बजे से 7:50 बजे तक योगाभ्यास किया गया। ग्रीवाचालन के बाद विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया गया। प्राणायाम तथा ध्यान के साथ योगाभ्यास का समापन हुआ। इस कार्यक्रम मे प्रभारी कलेक्टर श्री मनोज सरियाम, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष प्रताप सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.सी.शर्मा, एसडीएम श्रीमती रितु चौहान, तहसीलदार राजेश बौरासी, संस्था के प्राचार्य एस.एन.जार्ज तथा सैकडों विद्यार्थियो ने भाग लिया। इसके पूर्व पतंजली योग संस्थान द्वारा अतिथियो का स्वागत किया गया। समारोह का समापन जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द चौरगडे द्वारा आभार प्रदर्शन से हुआ।
योग तन और मन को स्वास्थ रखने का साधन है – नपा अध्यक्ष
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







