एक माह पूर्व ही बुलाए गए, अधिकारियों ने की अनदेखी
इटारसी। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बाद में बुलाए गए लगभग 12700 पेड़ जनपद में पड़े हुए सूख गए हैं। सरकार को योजना में अधिकारियों ने लाखों का चूना लगाया है। जनपद सदस्य अजय महाला एवं मनोज गुलबाके द्वारा लगातार वृक्षारोपण संबंधी उठाए जा रहे मुद्दे को लेकर प्रशासन ने अपनी ओर से यह वृक्ष पहुंचाए थे। वर्तमान में जनपद कार्यालय में मंगल भवन में वृक्ष रखे-रखे सूख गए जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। जनपद में अजय महाला द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में जनपद पंचायत द्वारा 13,500 रुपए की राशि जमा करने को कहा गया है। अभी इस मामले में और बड़े खुलासे होने बाकी है।
रखे-रखे ही सुखा दिए हजारों के पौधे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








