मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह
इटारसी। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए आयोजन में 9 वर-वधु परिणय बंधन में बंधे। कार्यक्रम सरला मंगल भवन सूरजगंज में हुआ। सूरजगंज चौराह स्थित दुर्गा मंदिर से सभी नौ दूल्हों की बारात निकाली। बारात में दूल्हे रथ पर सवार थे जबकि उनके साथी बैंड और ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। करीब आधा किलोमीटर की इस बारात के मंगलभवन के द्वारा पर पहुंचने पर पार्षदों, सभापतियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भी खूब डांस किया। द्वारचार के बाद मंच पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी के साथ पार्षदों की मौजूदगी में वर माला हुई। इसके बाद हाल में फेरे और अन्य वैवाहिक क्रियाएं संपन्न करायीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा राजेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, नपा परिषद के सभी सभापति और पार्षद वर-वधुओं को आशीर्वाद देने पहुंचे। विवाह योजना में इटारसी, भोपाल, मंडीदीप, पीपलढाना, कुरवाई, कटनी, बाबई, गुर्रा, सुखतवा, कीरतपुर, सिलवानी के वर-और वधु शामिल हो रहे हैं। योजना के तहतश् ाासन से मिलने वाली सामग्री के अलावा समाजसेवियों से मिलने वाली सामग्री भी मंच से प्रदान की गई. विस अध्यक्ष डॉ शर्मा ने वर-वधुओं को प्रमाण पत्र और सामग्री प्रदान की।
रथ पर सवार निकले दूल्हेराजा, मंच पर पहनायी वरमाला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








