---Advertisement---

रवि विश्वकर्मा हत्याकांड (Ravi Vishwakarma murder case) में ईनामी राशि बढ़ाई

By
Last updated:
Follow Us

पिपरिया। होशंगाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने पिपरिया में हुए रवि विश्वकर्मा हत्याकांड (Ravi Vishwakarma murder case) के एक और आरोपी की इनाम राशि बढ़ा दी है। फरार आरोपी रज्जू उर्फ राजेन्द्र पुर्विया (Rajju, Rajendra Purvaiya) की सूचना देने वाले व गिरफ्तारी कराने वाले को 25,000 रुपए का ईनाम मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि 26 जून को पिपरिया में मुन्ना गुर्जर(Munna Gurjar), संजू पटेल(sanju Patel), अजीत पटेल(Ajeet Patel), राहुल पटेल, नित्तू वंशकार(Nittu Vanshkar) ने एक राय होकर रवि पिता विष्णु विश्वकर्मा 40 वर्ष, निवासी राजीव गांधी वार्ड की कट्टे से फायर कर गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी थी। इस हत्याकांड (Ravi Vishwakarma murder case) के कुछ आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं और कुछ फरार चल रहे हैं जिसके संबंध में होशंगाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष राय(Ashutosh Rai) ने पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद द्वारा फरार आरोपी रज्जू उर्फ राजेन्द्र पुर्विया (Rajju, Rajendra Purvaiya) के ऊपर घोषित इनाम राशि दस-दस हजार को बढ़ाकर अभियुक्त अभिषेक पिता दीनदयाल चौरसिया, अजय उर्फ कल्लू पिता टीकाराम उर्फ अन्नू मेहरा, मुन्ना उर्फ जगदीश पिता केरसिंह गूजर, संजू उर्फ संजय पिता मेहरबानसिंह उर्फ हल्कोरी गूजर, नित्तू उर्फ नीतेश पिता भगवत सिंह वंशकार पर ईनामी राशि 25 हजार रुपए कर दी है। रज्जू उर्फ राजेन्द्र पुर्विया (Rajju, Rajendra Purvaiya) पिता रमेश पुर्विया निवासी रेलवे कालोनी पिपरिया की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है, अत: पुलिस ने उस पर भी 25 हजार की ईनामी राशि घोषित की है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.