---Advertisement---

राकिमम ने दिया मांगों को लेकर धरना

By
On:
Follow Us

बनखेड़ी। शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में बनखेड़ी ब्लॉक के किसानों की मुख्य समस्याओं को लेकर बनखेड़ी तहसील के पास धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर तहसीलदार एवं बिजली विभाग के एई ने आकर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। किसानों की समस्याओं के 9 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इन 9 सूत्री मांगों में बनखेड़ी ब्लॉक के किसानों की सम्मान निधि में बड़ा हेरफेर किया गया है, जिसकी जांच कर पात्र किसानों को जल्द से जल्द सम्मान निधि दिलाई जाए, क्रांति धान की खरीदी में तेजी लाते हुए एफएक्यू का मानक समाप्त कर सभी प्रकार के की खरीदी की जाए, चुनाव के समय जिन सरल शब्दों में कहा गया था कि 10 दिनों में किसान का कर्ज माफ कर दिया जाएगा उस पर अमल करते हुए किसानों का 200000 तक का कर्ज माफ किया जाए, बनखेड़ी ब्लॉक के किसान गेहूं की बोनस से वंचित हैं जल्द किसानों के खाते में बोनस जमा कराया जाए, बिजली विभाग द्वारा किसानों से जबरन बिल वसूली जा रहे हैं किसानों की धान ना विकने कारण किसान के पास पैसा उपलब्ध नहीं है बिल वसूली को तत्काल प्रभाव से रोका जाए एवं शेड्यूल के अनुसार विद्युत प्रदाय की जाए और जले ट्रांसफार्मर जल्द बदले जाएं, किसानों को खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रही। खाद का भंडारण कर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जावे।, ओलावृष्टि एवं बाढ़ के कारण जो फसलें खराब हुई थी उनका सर्वे हो चुका है सर्वे के अनुसार जल्द किसानों के खातों में मुआवजा जमा कराया जाए।, बनखेड़ी के मजदूर किसानों पर तहसीलदार द्वारा 10000 से 35000 तक का जुर्माना किया गया है जिससे पूर्व अनुसार किया जाए।, बनखेड़ी तहसील में नामांतरण बंधक एवं बंटवारे में जो जटिलता आ रही है इसे सरल किया जावे आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष रवि दत्त सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष लीलाधर राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमनाथ तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पहलवान सिंह गुर्जर, प्रदेश संरक्षक मेहरबान सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र भार्गव, जिला मंत्री श्रीकांत चौधरी, संभागी उपाध्यक्ष विनोद चौरसिया, गेंदी लाल लाललाल पटेल, पंकज प्रजापति, ओमप्रकाश लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास स्वामी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

अधिकारी बोले :
किसानों द्वारा 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें किसानों द्वारा खाद विभाग एवं राजस्व विभाग की जो जायज मांग की है हैं उनका निराकरण जल्द किया जाएगा। जो बिजली विभाग द्वारा किसानों के मोटर लाए गए हैं, उस पर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठ कर बात की जायगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार वर्मा तहसीलदार

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.