---Advertisement---

राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में बाजी मारी

By
On:
Follow Us

इटारसी। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल भोपाल में किया गया। प्रतियोगिता में जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम सहित 9 संभागों की टीमों में बालक वर्ग में 9 तथा बालिका वर्ग में 6 टीमों ने भाग लिया था।
इस प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग का प्रतिनिधित्व सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल के बालक और बालिका दल ने किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं बालिका वर्ग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
कोच अरविंद ठाकुर ने बताया कि राज्य स्तर पर चयनित यह छात्र 4 दिसंबर को अगले स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रवाना होंगे। छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर शाला प्राचार्य सिस्टर संध्या ने छात्र छात्राओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ सहित सहित सभी छात्र छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.