होशंगाबाद। कोविड-19 कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने देश लॉक डॉउन है ऐसे में आमजनों को राशन और अन्य सामान की किल्लत आ रही हैं, लेकिन इस बीच शराबियों को शराब आसानी से मिल रही है। कोरोना महामारी को रोकने के लिये जैसे ही प्रसासन ने लॉक डॉउन की घोषणा की थी वैसे ही शराब दुकानों में ताले डलवा कर इन्हें बंद कर दिया था। सरकार ने अब 3 मई के बाद ही शराब दुकानों को खोलने के आदेश दिए है लेकिन इसके बाद भी शराब माफिया पुलिस और प्रसासन को खुला चैलेंज दे रहे है वे जिले में कई स्थानों पर अवैध शराब का व्यापार कर रहे है। चौकाने वाली बात तो यह कि जिले में भले ही आमजन को राशन की किल्लत हो रही हो, मगर बाबजूद इसके शराब के शौकीनों को शराब आसानी से मिल रही है। बस इसके लिये आपको निर्धारित दामों से अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। अवैध शराब का कारोबार करने वाले चार गुना ज्यादा कीमत में शराब बेच रहे है, सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि पूरे जिले में पुलिस ने वेरिकेट्स लगा रखे है और हर आने-जाने वाली सघन चैकिंग की जा रही है तो फिर ये शराब माफिया कहा से शराब ला रहे है।
आबकारी विभाग की सुस्ती
जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिये अहम भूमिका आबकारी विभाग की होती है लेकिन आबकारी विभाग हफ्ते में एकाध कार्यवाही कर अपनी वाहवाही करता फिरता नजर आता है। इस समय पुलिस विभाग के कर्मी 24 घंटे में से 16 से 18 घंटे लॉक डॉउन का पालन करवाने ड्यूटी दे रहे है फिर जिम्मेदारी आबकारी विभाग की बनती है कि वो जिले में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने कार्यवाही करें।
26 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने भोपाल रोड़ स्थित वान्या ढाबा के पास मोरछली चौक निवासी अनिल उर्फ गोलू के पास 18 क्वार्टर जिनकी कीमत 3240 रुपये जब्त की है। इसके अलावा बनखेड़ी पुलिस ने एक हजार कीमत की कच्ची शराब जब्त की है।
29 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने ग्वालटोली निवासी दुष्यंत पिता सीताराम श्रीवास उम्र 29 वर्ष निवासी काली मंदिर ग्वालटोली से धारा 144 के उल्लंघन का भीड़ एकत्रित कर अवैध रूप से 5 बोतल अंग्रेजी शराब ब्लैक डॉग जिसकी कुल कीमत 11 हजार 500 रुपए है, जब्त की है। अगर पिछले एक हप्ते की डीएसआर पर नजर डालें तो प्रतिदिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध शराब जब्त की जा रही है। कोतवाली टीआई विक्रम रजक का कहना है कि बुधवार को भी कार्यवाही की गई है जिसमे ब्लैक डॉग शराब पकड़ी है। जिसकी कीमत 11 हजार 500 रुपये है।









