---Advertisement---

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : विज्ञान के बिना जीवन अधूरा – डॉ. कृष्णा

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि एमजीएम कालेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. विनोद कृष्णा ने कहा कि जीवन और विज्ञान एक ही है, इसे हमें सत्य के रूप में लेना चाहिए, क्योंकि विज्ञान के बिना जीवन अधूरा है, विज्ञान का हर क्षेत्र में उपयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने बताया की विज्ञान का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक करना चाहिए जिससे सभी में वैज्ञानिक सोच विकासित हो सके। डॉ. संजय आर्य ने बताया कि विज्ञान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और समाज को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना, प्रेरित करना तथा विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्ध्यिों के प्रति सजग बनाना है। श्रीमती हरप्रीत रंधावा ने बताया कि विज्ञान दिवस पर इस वर्ष की थीम विज्ञान के क्षेत्र में महिलाएं है, इसलिए आज यह महत्वपूर्ण है कि हम भारतीय महिला वैज्ञानिकों के योगदान की चर्चा करें एवं इस सूची में पहला नाम डॉ. गगनदीप कॉग का है जिन्होंने रोटा वायरस के लिए वैक्सीन तैयार कर शिशु मृत्यु दर एवं कुपोषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिरीष परसाई ने रमन प्रभाव के विषय में छात्राओं को विस्तृत से जानकारी दी। छात्राओं ने वैज्ञानिक सीवी रमन के महत्वपूर्ण खोज एवं योगदान पर भाषण आयोजित किये गये।
इस अवसर पर डॉ. श्रीराम निवारिया, डॉ. आरएस मेहरा, डॉ. संजय आर्य, डॉ. पुनीत सक्सेना, रविन्द्र चौरसिया, डॉ. मुकेश विष्ट, हेमंत गोहिया, राजेश कुशवाह, पूनम साहू, सुषमा चौरसिया, प्रियंका भट्ट, महेन्द्रिका मालवीय, सोनम शर्मा, तरुणा तिवारी, सरिता मेहरा सहित अनेक छात्राएं उपस्थित थीं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.