---Advertisement---

रेंप बनाकर हो रही गेहूं की खरीदी

By
On:
Follow Us

कलेक्टर ने किया गेहूं खरीदी केन्द्, आंगनबाडी केन्द्र तथा प्रशिक्षण भवन का निरीक्षण
होशंगाबाद। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने अधिकारियो के साथ गत दिवस सिवनीमालवा क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होने भ्रमण के दौरान सिवनीमालवा में दमाडिया गांव में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए बनाए गए केन्द्र का निरीक्षण किया। यह केन्द्र जैन वैयर हाउस में संचालित है। इसमें अब तक 30 हजार Ïक्वटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। प्रतिदिन 40 – 50 ट्राली गेहूं की आवक है। गोदाम संचालक द्वारा दीवार तोडकर गोदाम में ट्रेक्टर ट्राली के सीधे प्रवेश के लिए रेंम्प बनाया गया है। इससे ट्राली सहित गेहूं गोदाम के अंदर पहुंच जाता है। ट्राली खाली करके किसान 10 मिनट में चले जाते है। गोदाम के अंदर छाव में मजदूर गेहूं की बारदाने में भराई तथा सिलाई के बाद भण्डारण कर रहे है। इससे असमय वर्षा होने पर भी खरीदे गए गेहूं की किसी तरह की हानि नही होगी।
कलेक्टर श्री लवानिया ने पूरे खरीदी केन्द्र का भ्रमण करके केन्द्र में किसानो को दी जा रही सुविधाओ का जायजा लिया। केन्द्र में किसानो के बैठने पेयजल तथा तोलकांटे की सराहनीय व्यवस्था की गई है। गोदाम प्रबंधक ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक तोल कांटे में ट्राली सहित गेहूं की तुलाई की जाती है। इससे बहुत कम समय में गेहू की तुलाई तथा भण्डारण हो पा रहा है। प्रत्येक ट्राली से जांच के लिए गेहूं के 5-5 नमूने रखे जा रहे है। गेहूं उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानो को नियमित रूप से मोबाईल पर एसएमएस भेजकर खरीदी तिथि की सूचना दी जा रही है। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसडीएम धीरेन्द्र सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि सभी खरीदी केन्द्रो का नियमित निरीक्षण करें। खरीदी केन्द्र में किसान को यदि किसी तरह की कठिनाई होती है तो उसका तत्काल निराकरण करें। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी तथा किसान उपस्थित रहें।
it01417 (9)विकास योजनाओ के क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने ग्राम व्यावरा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होने आंगनबाडी केन्द्र तथा आंगनबाडी कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि सभी आंगनबाडी केन्द्रो में पोषण आहार तथा नाश्ते का नियमित वितरण कराएं। केन्द्र में दर्ज कुपोषित बच्चो के पोषण स्तर को बढाने के लिए विशेष प्रयास करें। कुपोषित बच्चों को प्रात: से शाम 4 बजे तक आंगनबाडी केन्द्रो में रखकर उन्हें अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराएं।
कलेक्टर ने कहा कि बच्चो को सोयाबीन से निर्मित शीघ्र पचने वाले खाद्य पदार्थ दें जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार हो। सोयाबीन से बने सत्तू, बरफी, बिसकिट आदि प्रदान करे। बच्चो की साफ-सफाई पर भी ध्यान दें। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो में बिजली का कनेक्शन तथा पंखे लगाने के निर्देश ग्राम पंचायतो को दिये गये हैं। ग्राम पंचायतो के सहयोग से सभी आंगनबाड़ी केन्द्र भवनो में इसकी व्यवस्था करे। कलेक्टर ने बच्चो को दिया जाने वाला मध्यान्ह भोजन चखकर देखा। उन्होंने बच्चो से नाश्ते, भोजन तथा अन्य सुविधाओ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चो को पोषणआहार के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा भी उपलब्ध कराएं। खेलकूद के माध्यम से भी बच्चो को शिक्षित करे। इसके बाद कलेक्टर ने पवारखेड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की सुविधाओ, आवास तथा भोजन सुविधा पर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने प्रशिक्षणरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा स्थानीय सामग्री से बनाए गये खिलौन तथा अन्य सामग्रियो की सराहना की। उन्होंने निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण करते हुए उसका निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी, तहसीलदार होशंगाबाद, परियोजना अधिकारी होशंगाबाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा बच्चे उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.