इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा कर्मचारी नेता डॉ. आरपी भटनागर के जन्मदिन के अवसर पर, जोनल संगठक आरके यादव के नेतृत्व में सभी शाखाओं द्वारा वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ( कार्यालय परिसर ) इटारसी में 6 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रेल कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों के लिए हेल्थ चेकअप केम्प लगाया जा रहा है। कैंप में हृदय, आँख, शुगर, दाँत, डेंगू, चिकनगुनिया, ब्लडप्रेशर, स्वाइन फ्लू, महिला एवं प्रसूति जाँच स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा की जायेगी एवं निशुल्क दवा वितरित की जायेगी। प्रवक्ता जगदीश जुनानिया ने रेल कर्मचारी व उनके परिजनों से अनुरोध किया है, कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हेल्थ कैम्प का लाभ लेकर सफल बनायें।
रेलवे कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








