अज्ञात वृद्ध की मौत
इटारसी। रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर बीती रात भोपाल के एक युवक से अड़ीबाजी की घटना हुई। दो लोगों ने युवक से पैसे मांगे और न देने पर बेल्ट से मारपीट करते हुए किस नुकीली वस्तु से सिर पर वार कर दिया। फरियादी की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त की रात रेलवे स्टेशन के एफओबी पर भोपाल के अवधपुरी निवासी आटो चालक संजय पिता राधेश्याम तिवारी को मनोज व उसके एक अन्य साथी ने रोककर अड़ीबाजी कर पैसे मांगे। संजय के मना करने पर दोनों ने उसकी बेल्ट से पिटाई कर दी। जीआरपी ने शिकायत पर आरोपियों पर धारा 341, 294, 506, 34 का अपराध पंजीबद्ध किया है।
अज्ञात वृद्ध की मौत
जीआरपी को 16 अगस्त को रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाने में अचेत मिले एक वृद्ध की उपचार के दौरान डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में मौत हो गई। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार अचेत मिले करीब 79 वर्षीय वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया था जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।







