इटारसी। रेलवे ने 1 जुलाई से अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद और अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर निकलती हैं।
नयी समय सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 09089 अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस अहमदाबाद से रात 11:30 बजे निकलेगी और दोपहर 12 बजे इटारसी, 3:35 बजे जबलपुर, 5 बजे कटनी, 6:40 बजे सतना और सुबह 6:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 09090 गोरखपुर से ट्रेन सुबह 8:40 बजे रवाना होगी और शाम 7:10 बजे सतना, 8:50 कटनी, 10:15 बजे जबलपुर, रात 2 बजे इटारसी और दोपहर 3:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
इसी तरह से 09083 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस अहमदाबार से रात 10 बजे रवाना होगी और सुबह 10 बजे इटारसी, 1:30 बजे जबलपुर, 2:55 बजे कटनी, 4:35 बजे सतना और सुबह 4:15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 09084 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद सुबह 6:15 बजे रवाना होगी और शाम 6:35 बजे सतना, 8:05 बजे कटरी, 9:40 बजे जबलपुर और रात 1:45 बजे इटारसी पहुंचेगी। दोपहर में 3 बजे ट्रेन अहमदाबाद पहुंच जाएगी।
रेलवे ने दो ट्रेनों के समय में किया बदलाव


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






