नगर प्रशासन दे विधिवत आवेदन
इटारसी।यदि नगर पालिका प्रशासन विधिवत आवेदन दे दे तो रेलवे पार्किंग के लिए रेस्ट हाउस के पास स्थित चौराहे से लगी रेलवे की भूमि देने को तैयार है। बताया जाता है कि इसके लिए डीआरएम ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है, बस नगर प्रशासन को आवेदन करना है।
आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने रेलवे की उस भूमि को देखा जो पिछले दिनों रेलवे से यहां एक अतिक्रमणकारी को हटाकर खाली करायी थी। नगर प्रशासन चाहता है कि यह भूमि चूंकि बीच बाजार में है, और उसे पार्किंग के लिए स्थान की आवश्यकता है, तो रेलवे यह भूमि दे दे। हालांकि पिछले दिनों विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल ने नपा के अधिकारियों के साथ भूमि को देखा था तब रेलवे के अधिकारी इस पर सहमत थे। लेकिन अचानक रेलवे ने इस भूमि को बाउंड्रीवाल करना शुरु कर दिया था। आज डॉ. शर्मा ने इस भूमि को देखने के बाद डीईएन श्री अग्रवाल से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि रेलवे सैद्धांतिक तौर पर तैयार है, लेकिन नगर प्रशासन को विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए आवेदन करना होगा। रेलवे ने डॉ. शर्मा से बातचीत के बाद उक्त भूमि पर चल रहा चहारदीवारी बनाने का काम रोक दिया है, अत: नगर प्रशासन दीवाली के बाजार के लिए इसे पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है।
रेलवे पार्किंग के लिए भूमि देने तैयार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








