---Advertisement---

रेलवे बोर्ड के फरमान का विरोध किया

By
On:
Follow Us

इटारसी। केन्द्र सरकार के निर्णय और रेलवे बोर्ड के आदेश के खिलाफ आज शाम को पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ ने रेलवे स्टेशन परिसर में रैली निकाली और द्वारसभा की। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की सभी शाखाओं ने रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय के समक्ष रेल मंत्री एवं केन्द्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि रेल संगठनों को कमजोर करने की इस साजिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे. संगठन ने रेलवे स्टेशन के सामने केन्द्र सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पूर्व रेलवे बोर्ड ने एक आदेश निकालकर 4200 ग्रेड पे के सभी सेफ्टी केटेगिरी के सुपरवायजरों को रेलवे की किसी भी यूनियन, संगठन के पद पर नहीं रहने का फरमान जारी किया है। रेल कर्मचारी संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. आज के धरने में जोनल संगठक आरके यादव, भूमेश माथुर, भगवती वर्मा, केएस चौहान, एचएम सिंग, जगदीश जुनानिया, शंकर राव, एसके रमजान, अर्जुन उटवार, मिलन कुमार, अशोक जायसवाल, चंद्रकांत कैथवास, संजय कैचे सहित अनेक रेलकर्मी मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.