इटारसी। इन दिनों लॉक डाउन के चलते ट्रेनों का संचालन बंद है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा है और भीड़ नहीं होने से सफाई व्यवस्था में काफी सुविधा हो रही है। इन दिनों रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज की बेहतर सफाई हो रही है।
रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के कर्मचारी संपूर्ण क्षेत्र की सफाई करके स्टेशन को साफ-सुथरा करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। ठेकेदार विक्रम डागोरिया ने बताया कि अभी सफाई काफी सुविधाजनक तरीके से हो रही है। भीड़ के कारण सफाई व्यवस्था में काफी दिक्कतें आती थीं। सफाई के बाद गंदगी होना भी आम बात थी। अब उन जगहों पर भी ध्यान दिया जा रहा है, आमतौर पर जहां पहले सफाई नहीं हो पाती थी।
रेलवे स्टेशन पर हो रही बेहतर सफाई

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







