इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के सदस्यों ने आज कर्मचारी नेता आरपी भटनागर का यहां रेलवे स्टेशन पर जबलपुर जाते समय स्वागत किया। संघ की सभी शाखाओं के सदस्यों ने श्री भटनागर का स्वागत किया।
इस अवसर पर जोनल संगठक आरके यादव, भूमेश माथुर, सरताज हुसैन, पीएल मीना, महाकालेश्वर, एचएम सिंग, एचएम सिंह, जगदीश जुनानिया, कुंदन आगलावे, भगवती वर्मा, कुलदीप, मनोज क्लोसिया, नयन महाजन, केएस चौहान, अजय सेन, अशोक दुबे, आस्तीन जार्ज, रामबाबू सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
संघ प्रवक्ता जगदीश जुनानिया ने बताया कि श्री,भटनागर मुख्यालय कार्यकारणी सभा को संबोधित करने जबलपुर गये हैं। उन्होंने यहां कर्मचारियों को अल्प समय के संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए डॉ.बीआर आंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेल कर्मियों को न्यूनतम वेतन 26000 रुपए के लिए एनएफआईआर ने केंद्र सरकार से चर्चा की है, शीघ्र ही इस पर निर्णय होगा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
रेल मजदूर संघ नेता का किया स्वागत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com