इटारसी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए नगर पालिका द्वारा जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। नपा का स्वास्थ्य विभाग शहर को स्वच्छ रखने के लिए आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को जागरुक करने की भी मुहिम चला रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य समिति सभापति राकेश जाधव और विभाग की टीम सुबह से शहर की स्वच्छता के लिए जुट जाते हैं। आमजन को स्वच्छता एप्लीकेशन उनके मोबाइल में डाउनलोड कराके जागरुक किया जा रहा है।
हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन में अपना योगदान देने के लिए एक अनोखी टीम बनाई गई है। इटारसी के युवाओं की यह टीम खुले में शौच, खुले में पेशाब करने वाले, पान-गुटखा खाकर सार्वजनिक स्थान पर थूकना, कचरा डस्टबिन में न फैकने, अपने प्रतिष्ठानों के सामने सफाई न रखने जैसे सफाई संबंधी अन्य मुद्दों पर जनता को जागरूक कर रही है। टीम जागरुकता के लिए रोको टोको अभियान चला रही है, जो शहर में घूम कर जनता को जागरूक कर इटारसी को स्वच्छ बनाने की अपील कर रही है। टीम में युवा पार्थ राजपूत, आदित्य आचार्य, हर्ष पटेल, शेख साहिल, पिंटू कुशवाह, संदीप सिंह, शैलेन्द्र साहू, आशुतोष शुक्ला, पिंकू चौरे, अभिषेक राजपूत सहित अन्य शामिल हैं।
रोको-टोको टीम कर रही सफाई के लिए लोगों को जागरुक
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








