होशंगाबाद। जिले के केसला तहसील में स्थित शासकीय कलॉ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय सुखतवा में 20 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 9 कंपनियां भाग लेकर युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेंगी। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस मेले में 18 से 35 आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। इसके लिए कक्षा 10 वीं, 12 वीं, स्नातक तथा स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त युवाओं को अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में मशीन आपरेटर, बीमा सलाहकार, विपणन प्रतिनिधि, टेलीफोन आपरेटर तथा अन्य पदों पर भर्ती का अवसर दिया जाएगा। रोजगार मेला प्रात: 11 बजे सुखतवा में आरंभ होगा।
रोजगार मेला 20 मार्च को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







