इटारसी। निवृतमान पार्षद महेश आर्य ने आज वार्ड क्रमांक 22 में वहां के मुस्लिम धर्मावलंबियों को फल और मास्क का वितरण किया। श्री आर्य की ओर से रोजा रखने वालों को फलों का वितरण किया।
श्री आर्य ने वार्ड के लोगों से आग्रह किया है कि वे लॉक डाउन का पालन करें, प्रशासन उनके लिए बंदोवस्त करने वाला है। उन्होंने प्रशासन के समक्ष इस क्षेत्र के लोगों को खानपान की हो रही समस्याओं से भी अवगत कराया है। गुरुवार को श्री आर्य ने रोजा रखने वाली मुस्लिम महिलाओं को अफ्तारी के लिए खजूर सहित अन्य फल भी बांटे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

रोजा अफ्तार के लिए फल दिये

For Feedback - info[@]narmadanchal.com