इटारसी। रोटरी क्लब के नई कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह 10 अगस्त को होगा। कार्यक्रम रात 8:30 बजे से प्लेटिनम रिसोर्ट गार्ड में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर रोटेरियन नरेन्द्र जैन विशेष अतिथि तथा धीरेन्द्र दत्ता शपथ अधिकारी रहेंगे। नई टीम में अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, सचिव रामनाथ चौरे और कोषाध्यक्ष नवनीत कोहली, इनरव्हील क्लब से अध्यक्ष संध्या सोनी, सचिव मीना मूरावाला और न्यू इनरव्हील से अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल और सचिव पिंकी सोखी शपथ ग्रहण करेंगे। निवृतमान अध्यक्ष प्रमोद बवेजा ने गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।
रोटरी क्लब का अधिष्ठापन समारोह कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







