---Advertisement---

लक्ष्मण को लगी शक्ति, हनुमान लाए संजीवनी

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में चल रहे श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के तहत आज लक्ष्मण को शक्ति लगी तो हवा में उड़ते हुए हनुमान ने संजीवनी लाकर उनकी जान बचायी। गांधी मैदान में होने वाली रामलीला में आज हनुमान द्वारा द्रोणागिरि पर्वत से संजीवनी लाने की लीला आकर्षण का केन्द्र रही। इसे देखने आज गांधी मैदान पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। गांधी मैदान पर वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों सतीश गोठी, एनपी चिमानिया, ज्ञानेन्द्र पांडे, सुरेश जोशी, एनपी मेहतो, अशोक सक्सेना, उषा चिमानिया, राजकुमार दुबे, एनआर अग्रवाल, हेमंत भट्ट, विनोद राठी, घनश्याम मित्तल ने भगवान की पूजा कर मंचन प्रारंभ कराया। इस दौरान पार्षद मनोज गुड्डू गुप्ता, आरके तिवारी, सभापति जसबीर सिंघ छाबड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
आज रामलीला में विभीषण की प्रभु के समक्ष शरणागति, लंका पर चढ़ाई से पहले भगवान का रामेश्वर की स्थापना और पूजा-अर्चना, अंगद का रावण की सभा पहुंचना और अंगद-रावण संवाद तथा मेघनाद से युद्ध में लक्ष्मण को शक्ति लगने का मंचन किया। मूर्छित लक्ष्मण को ठीक करने के लिए सुषेन वैद्य को बुलाया जाता है, वे बताते हैं कि द्रोणागिरि नामक पर्वत पर संजीवनी बूटी है, और यदि वह मिल जाए तभी लक्ष्मण की जान बचायी जा सकेगी। हनुमान को संजीवनी बूटी लाने का काम सौंपा जाता है जो वे बखूवी करते हैं।

कल मनेगा दशहरा पर्व
नगर पालिका परिषद द्वारा चल रहे श्रीरामलीला एवं दशहरा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को गांधी मैदान और पुरानी इटारसी के सूखा सरोवर मैदान पर दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा रहेंगे तथा अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल करेंगी। नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी व नपा के सभापति, पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दशहरा उत्सव मनेगा। इस दौरान गांधी मैदान रात्रि 8 बजे भगवान श्रीराम और लक्ष्मण माता भगवती से आशीर्वाद ग्रहण करके रावण का वध करेंगे इसके बाद मैदान पर रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। सूखा सरोवर मैदान पर रात 8:30 बजे दशहरा उत्सव के अंतर्गत रावण और कुंभकर्ण का पुतला दहन होगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.