इटारसी। समीपस्थ ग्राम पांडरी के एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवक को घर में लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पांडरी निवासी दीपक पिता छोटे बारिवा ने गमछे की मदद से फंदा बनाकर मियाल से फांसी लगा ली थी। मृतक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि उसका कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
छेडछाड़ के आरोपी पकड़ाए
एक दिन पूर्व पथरौटा थाने के अतंर्गत आने ग्राम भडंग़चिकली में एक किशोरी के साथ छेडछाड की घटना हुई थी, जिसके बाद किशोरी की शिकायत पर दो युवको पर छेडछाड का मामला दर्ज कर जांच में लिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी की शिकायत पर आरोपी रामकरण व विनोद उइके को उनके गांव से गिरफतार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया था जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
सटोरिये से 7460 रूपए व सट्टा पर्ची जब्त
पथरौटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बडे सटोरिये को सटटा पर्ची व नकदी के साथ गिरफतार किया है,उक्त आरेापी पिछले कई दिनों से सटटे का कार्य कर रहा था। पथरोटा थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह धुरैया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आयुध मार्ग से संतोष पिता रघुनाथ प्रसाद वर्मा को सटटा पर्ची व नकदी 7460 रूपए के साथ गिरफतार कर सटटा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं।










