---Advertisement---

लगातार बारिश से दीवार गिरी, बच्चियों को खींचकर बचाया

By
On:
Follow Us

प्रमोद गुप्ता
सारणी /पाथाखेड़ा। पाथाखेड़ा की सुभाष नगर में रहने वाले 30 वर्षीय पवन नागले के मकान की दीवार गिर जाने से उसके परिवार के 2 लोग बाल-बाल बच गए घटना दोपहर 1 बजे के लगभग की बताई जा रही है। पवन नागले ने बताया कि दोपहर के समय खाना खाकर जैसे ही वह उठा था कि दीवार और भरभराकर गिर गई। यदि वह अपनी दो बेटियों को मौके से नहीं खींचता तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। IMG 20170819 WA0040बताया जाता है कि दोपहर में तेज बारिश होने की वजह से कच्ची दीवार गिर गई है। दीवार गिरने संबंधित जानकारी पटवारी और घोड़ाडोंगरी के तहसीलदार को देने के बाद भी प्रशासनिक स्तर से कोई सहयोग नहीं मिल पाया है। बताया जाता है कि दीवार गिरने से खाद्य सामग्री के अलावा सीट कवर सहित लगभग 50 हजार का नुकसान होना बताया जा रहा है। श्री नागले ने बताया कि उसके साथ उसकी बूढ़ी मां पत्नी और दो बच्चे रहते हैं। समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद मुकेश डेहरिया ने बताया कि पटवारी के मौके पर ना होने की वजह से कई प्रशासनिक कार्य में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा ह।ै उन्होंने बताया कि कृपया पटवारी को सूचना देने के बाद भी शाम 5 बजे तक मौके पर नहीं पहुंचे थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.