इटारसी। रेल प्रशासन इटारसी-जबलपुर रेल खंड पर स्थित सोनतलाई-बागरा तवा स्टेशनोंं के मध्य रेल लाइन दोहरीकरण कार्य कर रहा है। इस कार्य के चलते 18 एवं 19 दिसंबर को 3 घंटे 30 मिनटे का मेगा ब्लॉक लिया है। मेगा ब्लाक के फलस्वरूप कई ट्रेनों को निरस्त, आंशिक निरस्त एवं रि-शिडयूल कर चलाने का निर्णय लिया गया है।
निरस्त-आंशिक निरस्त ट्रेनें
18 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से 11273 इटारसी-कटनी पैसेंजर एवं 19 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से 11274 कटनी-इटारसी पैसेंजर निरस्त रहेंगी। इसी तरह से 17 एवं 18 दिसंबर को 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस पिपरिया-इटारसी स्टेशनों के मध्य निरस्त रहेगी एवं भोपाल से पिपरिया स्टेशनों के मध्य चलायी जायेगी। 18 एवं 19 दिसंबर को 12171 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस इटारसी-पिपरिया स्टेशनों के मध्य निरस्त रहेगी एवं पिपरिया से भोपाल स्टेशनों के मध्य चलायी जायेगी।
रि-शिडयूल ट्रेनें- 18 एवं 19 दिसंबर को 51189 इटारसी-इलाहाबाद छिवकी पैसेंजर 2 घंटे री-शिडयूल होकर अपने प्रंारभिक स्टेशन इटारसी से 14:20 बजे गंतव्य के लिये प्रस्थान करेगी। 18 एवं 19 दिसंबर को 12062 जबलपुर-हबीबगंज जन शताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे री-शिडयूल होकर अपने प्रंारभिक स्टेशन जबलपुर से 08:30 बजे गंतव्य के लिये प्रस्थान करेगी।







