दो अलग-अलग ट्रेनों में हुई यात्रियों की मौत
इटारसी। रेल यात्रा के दौरान 15 दिन पूर्व लापता हुए अपने 21 वर्षीय पुत्र को ढूंढने आए पिता ने जीआरपी थाना इटारसी में लगे सीसीटीवी फुटेजो को देखा परन्तु उसे फुटेज में लापता पुत्र का कोई सुराग नहीं लगा। जीआरपी ने लापता युवक के साथ लाए गुमशुदा की तलाश वाले पर्चे जीआरपी थाना स्टेशन और अन्य पुलिस स्टेशनों पर चिपकाने की सलाह उसके पिता को दी है।
जीआरपी स्टेशन के बाहर पर्चा चिपका रहे झारखंड के ग्राम कथवन भोजपुर उन्हारीगडवा निवासी ताहिर अंसारी ने बताया कि 2 सिंतबर को उसका 21 वर्षीय पुत्र इसहाक अंसारी दक्षिण एक्सप्रेस में सिंकदराबाद से झारखंड की यात्रा कर रहा था। उसे इटारसी स्टेशन पर उतरकर ट्रेन बदलना था लेकिन 15 दिन बीत चुके हैं, वह अब तक घर नहीं पहुंचा है और न ही वह सिकंदराबाद में है। पेशे से ड्राइवर इसहाक मोहर्रम का त्योहार मनाने घर आ रहा था। परन्तु ट्रेन से ही वह लापता हो गया। यहां सीसीटीवी फुटेज देखे है परन्तु उसका कहीं कोई पता नहीं चला है। मामले में सिकंदराबाद में ही पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
दो अलग-अलग ट्रेनों में हुई यात्रियों की मौत
दो अलग-अलग ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों की मौत की सूचना के बाद प्लेटफॉर्म पर पहुंची जीआरपी ने मर्ग कायम कर मृत रेल यात्रियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है, जहां से पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनो को मृतको के शव सौंपे हैं।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 10 बजे के करीब नॉनस्टॉप ट्रेन 12649 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच एस-8 की वर्थ नंबर 17 पर कर्नाटक के बेल्लारी निवासी आर गोविन्द पिता वाय वीम अप्पा उम्र 65 वर्ष धरमावरम से निजामुद्दीन की यात्रा पर थे। इटारसी स्टेशन के 10 मिनट पूर्व उनकी अचानक तबीयत खराब हुई और ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने रेल अधिकारियों की मदद से इटारसी में ट्रेन रूकवाकर उन्हे प्लेटफार्म पर उपचार के लिए उतारा। मौके पर मौजूद रेल चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा रहा था। दूसरा मामला दानापुर एक्सप्रेस का है जहां रोहतास बिहार निवासी 45 वर्षीय युवक लालजी पिता गोवर्धन पासवान की यात्रा के दौरान कोच एस-9 की बर्थ नंबर 2 पर मौत हो गई। वह पूना से बक्सर की यात्रा कर रहा था। साथ में मौजूद मृतक के भाई ने बताया कि पूना से मजदूरी करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। जीआरपी ने दोनों ही मामलो में मर्ग कायम कर शवो ंको पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा जहां पीएम के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिये हंै।
प्लेटफार्म पर घूम रहा आदतन चोर धराया
बीती रात जीआरपी टीम ने प्लेटफॉर्म क्रमांक 6,7 पर संदिग्ध अवस्था में बैठे 45 वर्षीय आदतन अपराधी विजय कुमार पिता मूलचंद्र नायक निवासी देहात थाना दमोह को पकड़ा है, जो पुलिस से छिपने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी से चोरी का एक बैग बरामद किया गया है।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर अपराध की नियत से आए आदतन अपराधी विजय मूलचंद्र को जीआरपी की टीम में शामिल एसआई आरएल उईके, एएसआई रामदयाल तेकाम, आरक्षक सुधीर चौधरी, सौरभ यादव, संदीप जगदेव, राहुल यादव ने गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि विजय पूर्व में कई चोरियों में गिरफ्तार किया जा चुका है। जीआरपी ने आज वह कोई वारदात करता इससे पहले ही गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने उससे एक पि_ू बैग बरामद किया है जो उसने पिछले हफ्ते बैंगलोर पटना एक्सप्रेस ट्रेन से चोरी करना बताया है। पुलिस को बैग की तलाशी के बाद उसमें कपड़े, नगद ढ़ाई सौ रूपए, आधार कार्ड मिला है। जो उत्तरप्रदेश निवासी कमलेश नामक यात्री का होना बताया गया है। मामले में आरोपी विजय को जीआरपी ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर जीआरपी को सौंपा है। जीआरपी आरोपी विजय से अन्य चोरी की वारदातो की संबंध में पूछताछ कर रही है।










