---Advertisement---

लायंस क्लब ने दी स्कूली बच्चों को स्वेटर

By
On:
Follow Us

इटारसी। लायंस क्लब ने ग्राम मेहरागांव सहित अन्य गांवों के स्कूली बच्चों को शुक्रवार को स्वेटर वितरण कीं। क्लब ने प्राथमिक स्कूलों के 178 बच्चों को ठंड से बचाने स्वेटर्स वितरित कीं।
इस अवसर पर भोपाल से आए रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ सुयश कुलश्रेष्ठ ने अपनी आधिकारिक यात्रा पर कहा कि लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन सेवा कार्यों के मामले में डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-2 के खास क्लबों में शामिल है। लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन अध्यक्ष लायन नीलम गांधी ने कहा कि बच्चों को स्वेटर देकर उसके बदले में उनके चेहरे पर आईं खुशी का आनंद लेना हमारे क्लब के सभी सदस्यों का उद्देश्य था। इटारसी और आसपास के गांवों के प्राथमिक विद्यालयों के 550 बच्चों के लिए स्वेटर वितरण किया जा रहा है। ज़ोन चेयरपर्सन राज सैनी ने भी बच्चों तथा मेहरागांव हायर सैकंड्री स्कूल प्राचार्य हरीश चौलकर सहित प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों और बच्चों को कहा कि सभी बच्चे अब हर दिन स्वेटर पहन कर स्कूल आएंगे और अनुपस्थित नहीं रहेंगे। शनिवार को भीलाखेड़ी एवं सुपरली प्राथमिक विद्यालयों के 125 बच्चों को प्रात: 11 बजे वितरित किए जाएंगे। मेहरागांव में सम्पन्न हुए स्वेटर वितरण अवसर पर क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

13 it 6

लायंस क्लब पंख ने भी स्वेटर बांटी
लायंस क्लब इटारसी पंख ने भी शुक्रवार को ही शासकीय कन्या शाला सूरजगंज में बालिकाओं को ठंड से बचने हेतु गर्म कपड़ों का वितरण एवं परीक्षा सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर भोपाल से आधिकारिक यात्रा पर आये रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ सुयश कुलश्रेष्ठ ने बच्चों से संवाद कर उन्हें पढऩे एवं उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल कूद संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेने को प्रोत्साहित किया। जोन चेयर पर्सन राज सैनी ने बच्चों को काव्य पाठ हेतु प्रेरित किया। सुदर्शन के निवर्तमान अध्यक्ष लायन धर्मवीर सैनी, सुषमा कुलश्रेष्ठ, पंख की अध्यक्षडॉ हेमा पुरोहित, उपाध्यक्ष अनीता अग्रवाल, लायन दिव्या दुबे, तस्नीम खान, आशा ठाकुर, निक्की सोखी, संध्या माहेश्वरी, स्कूल प्राचार्य अखिलेश शुक्ला सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.