इटारसी। लायंस क्लब (Lions Club Itarsi) इटारसी पंख ने आज से अपने नए वर्ष की गतिविधियों को प्रारंभ किया। पंख के पदाधिकारियों ने आज अध्यक्ष अनिता अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टर्स डे (Doctor Day)पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल (Dr. Syama prasad Mukharji Govt Hospital) के अधीक्षक डॉ एके शिवानी एवं अस्पताल की महिला चिकित्सकों का सम्मान किया।
इस दौरान डॉ. कमलेश कुम्हरेे, डॉ. आभा दुबे, डॉ. रिचा पहाडिय़ा, डॉ विजया टिकारिया, डॉ मंजू चौबे, डॉ पूनम गौर का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया। क्लब अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने सभी चिकित्सकों को डाक्टर डे की बधाई देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 (Covid-19) के चलते हमारे शहर के डॉक्टर्स अपनी जान जोखिम में डालकर पीडि़तों की सेवा में लगे रहे। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार से दूर रहकर मानव सेवा को अपना धर्म समझा। चार्टर प्रेसिडेंट (chartered president) हेमा पुरोहित ने सभी का आभार माना। इस अवसर पर क्लब सचिव तस्मीन खान, कोषाध्यक्ष संध्या माहेश्वरी, निक्की सोखी, नीना चौकसे, देव कुमारी, पूनम चेलानी, पूनम शर्मा, प्रिया, ममता पोपली आदि उपस्थित थे।
लायंस (Lions)पंख ने डाक्टर्स को सम्मानित किया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






