इटारसी। इच्छापूर्ति गणेश मंदिर आठवीं लाइन में भगवान गणेश की महाआरती में मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने इच्छापूर्ति श्री गणेश की वंदना की।
आरती के बाद यहां भंडारे का आयोजन भी किया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ शर्मा और मंत्री श्री सारंग ने भी भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया। इच्छापूर्ति गणेश युवा मंडल के प्रमुख सन्नी छाबड़ा ने बताया कि मंडल द्वारा द्वारा आयोजित किए जा रहे समारोह का यह 13 वा वर्ष है।
लालबाग़ के राजा की हुई महाआरती
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








