इटारसी। नगर पालिका में लोक निर्माण समिति की बैठक लोक निर्माण विभाग के सभापति भरत वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति की सदस्य श्रीमती तुलसा वर्मा, सहायक यंत्री आरके जोशी, उपयंत्री मुकेश जैन, आदित्य पांडे, एसएस बैस, विजय मालवीय, केशव मालवीय, सूर्यप्रकाश मालवीय, अनिल शुक्ला, राजेश दीक्षित आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वप्रथम सभापति एवं समिति सदस्यों का पुष्पहार से स्वागत किया। इस अवसर पर सभापति भरत वर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी निर्माण कार्य समय सीमा में करने के निर्देश दिये।
लोनिवि समिति ने दिए समय पर कार्य करने के निर्देश
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








