इटारसी। वर्धमान पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव मंथन का आयोजन शनिवार की शाम को स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व विधायक विजय दुबे काकूभाई, स्कूल संचालक प्रशांत जैन, कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय, नगर अध्यक्ष पंकज राठौर, प्राचार्य वर्षा मिश्रा, अधिवक्ता दीपक जैन, देवेन्द्र पटेल, नागेश वर्मा, संतोष राजवंशी सहित बच्चों के पालक, स्कूल के विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

वर्धमान स्कूल के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. शर्मा, विजय दुबे काकूभाई सहित अन्य अतिथियों ने देवी सरस्वती के पूजन करके किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। अतिथियों ने शाला प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था और उच्च शैक्षणिक स्तर को बनाये रखने के लिए बधाई दी।








