नर्मदापुरम। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में नगर में विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। वार्ड 15 में हाउसिंग बोर्ड में रविवार को सुबह 10.30 बजे सांसदयद्वय एवं अतिथिगणों की उपस्थिति में सड़क और नाली निर्माण का भूमि पूजन किया जाएगा।
नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नगर के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम में शामिल हों।