इटारसी। वार्ड 6 की करीब एक दर्जन महिलाओं ने आज नगर पालिका अध्यक्ष के निवास पर जाकर वार्ड की समस्याएं बतायीं। उनकी समस्या सुनने के बाद नपा के सब इंजीनियर ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है, वहां नाली की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन मिला है।
वार्ड 6 पुरानी इटारसी की दर्जनों महिलाओं की जो आज मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका में सीएमओ से मिलने आयीं थीं। सीएमओ नहीं मिले तो महिलाएं नपाध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल के घर जा पहुंचीं। हालांकि महिलाओं ने अपनी बात पूरी शालीनता से रखी। विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल धैर्य से उनकी बात सुनी और तत्काल सब इंजीनियर संतोष सिंह बैस को संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड में भेजा। श्री अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं ने शांतिपूर्ण अपनी बात रखी थी। उनकी समस्या सुनी और नाली बनाने के लिए सब इंजीनियर को मौका ए मुआयना के लिए भेज दिया था।
वार्ड 6 की महिलाओं ने बतायी समस्याएं
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







