इटारसी। साईं विद्या मंदिर न्यास कॉलोनी में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बच्चों को वर्षभर करायी गतिविधियों में उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया।
स्कूल संचालक आलोक गिरोटिया ने बताया कि साईं विद्या मंदिर स्कूल में वर्षभर जो प्रतियोगिताएं व गतिविधियांं बच्चों को कराई जाती हं,ै उसमें हिस्सेदारी कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रथम, द्वितीय तृतीय व सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वाले बच्चों को स्कूल समिति प्रभु संत श्री साईं शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडिल्स प्रदान किये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में साईं विद्या मंदिर स्कूल के टीचर्स स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
वार्षिक पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







