इटारसी। समीपस्थ ग्राम कीरतपुर निवासी एक मजदूर की आज सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कीरतपुर निवासी शेरसिंह पिता जयसिंह को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 69 पर सुबह करीब 6: 30 बजे पथरोटा में प्लायवुड फैक्टरी के सामने स्थित शिव की बगिया के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 एक का मामला कायम कर जांच में लिया है।
वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







