इटारसी। केसला जनपद कार्यालय में विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसडीएम सतीश राय, जनपद पंचायत की सीईओ वंदना कैथल, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दीक्षित, जनपद पंचायत के अध्यक्ष गणपत एवं विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद थे।
बैठक में प्रमुख रूप से कोरोना महामारी पर नियंत्रण हेतु किए प्रयासों एवं प्रस्तावित कार्यों पर और जनपद क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य एवं आवश्यक कार्य योजना पर चर्चा की गई। विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को आपसी सहयोग से सभी कार्यों में गति लाने हेतु समुचित निर्देश दिए। बैठक के बाद विधायक श्री वर्मा ने विकासखंड में सहेली, खकरापुरा, रैसलपाटा सहित विभिन्न ग्रामों में निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमेश मालवीय, डॉ राम किशोर यादव, सुशील बरकड़े, अजय बाजपेई, महंत गोविंदास, शिवनाथ यादव, सुनील राठौर, भरोस पवार, अमित यादव, हरीश श्रीवास, तुलाराम यादव, निर्भय यादव, श्याम यादव, संजय यादव, सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे
विकास कार्यों को गति देने हुई रायशुमारी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






