---Advertisement---

विधानसभा अध्यक्ष ने किया सीसीरोड का भूमि पूजन

By
On:
Follow Us

डोंगरवाड़ा में हुआ ग्राम संसद का आयोजन
होशंगाबाद। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत शनिवार को होशंगाबाद के ग्राम डोंगरवाड़ा में अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ग्राम संसद का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीताशरण शर्मा ने माँ सरस्वती एवं डॉ.बी.आर.अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र से नर्मदा घाट व मंदिर की ओर जाने वाली सीसीरोड का भूमि पूजन किया तथा 300 पात्र हितग्राहियों को आबादी के पट्टे व 10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किये। डॉ.सीताशरण शर्मा ने ग्राम संसद में बच्चो को पेन व कापी वितरित किये तथा कन्याओं का पूजन भी किया।
प्रथम चरण के अभियान के अंतर्गत आयोजित ग्राम संसद को संबोधित करते हुए डॉ.शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही डोगरवाड़ा से कालोनी तक जाने वाली सीसीरोड को आवागमन के लायक बना दिया जाएगा और यह कार्य एक दो दिन में कर दिया जाएगा। ग्रामीणो की मांग पर साकेत में स्वीकृत हाईस्कूल को डोंगरबाड़ा में स्थानांतरित कराने एवं नर्मदा नदी के घाट पर हो रहे कटाव को रोकने के लिए घाटो की मरम्मत करने के लिए शासन से आवश्यक धनराशि लाने की बात कही।
hbad15417 (1)उन्होंने बताया कि ग्राम में एक मंगल भवन भी प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने सड़क से मंदिर तक जाने वाली सीसीरोड का स्टीमेट बनाने के भी निर्देश दिए। डॉ.शर्मा ने ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की धारणा रही है कि ग्राम का उदय होगा तो भारत का उदय होगा। पहले के लोगो ने भारत का उदय किया किन्तु ग्रामो का उदय नही कर पाए। शासन ने चरणबद्ध योजना बनाई है। म.प्र.शासन ने केबिनेट में आवास गारंटी अधिनियम पारित किया है। इसके तहत सभी पात्र को आवास मिलेगा। डॉ.शर्मा ने ग्राम संसद में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत हितग्राही द्रोपदी बाई, बुधिया बाई व तुलसा बाई को 300 रूपए की पेंशन प्रदान की।
जनपद पंचायत होशंगाबाद की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सौलंकी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ.शर्मा हमेशा विकास कार्यो में अपना सहयोग देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामवासी सहयोग करे तो हम विकास के पथ पर आगे बढ़ पायेंगे।
इसके पूर्व अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्रीमती रितु चौहान ने ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि अभियान के अंतर्गत ग्राम संसद का आयोजन किया जाएगा और यह अभियान 4 चरणो में संपन्न किया जाएगा और इस बीच कृषि व महिला संसद का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ग्रामीणो को पी-1 फार्म दिया जाएगा, ग्रामीण भरकर जमा करें उसके आधार पर देखा जाएगा कि हितग्राही किस योजना की पात्रता रखता है वैसी ही उसे उस योजना का लाभ दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में श्री आर.आर.सोनी ने जैव विविधता पर प्रकाश डाला। सरपंच श्रीमती सरोज साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया। ग्राम संसद में जनपद सदस्य कन्हैयालाल दाहिमा, श्री महेश चौकसे, राजू चौकसे, हंस राय आदि मौजूद थे।
hbad15417 (2)कृषि क्रांति रथ को किया रवाना
ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के लिए होशंगाबाद विकासखंड के लिए बनाए गये 2 कृषि क्रांति रथ को म.प्र.विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीताशरण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ 2 मई तक विकासखंड के सभी ग्रामो में भ्रमण करेगा। एक दिन में रथ 2 ग्राम पंचायतो को कवर करेगा, रथ में कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी भी मौजूद रहेंगे जो कृषको को उन्नत खेती, जैविक खेती एवं किसानो के हित में बनाई गई योजनाओं की जानकारी देंगे। इस अवसर पर संयुक्त संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग श्री बी.एल.बिलैया व उप संचालक कृषि जे.एस.गूर्जर भी मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.