---Advertisement---

विधानसभा अध्यक्ष ने किया भावांतर योजना का शुभारंभ

By
On:
Follow Us

इटारसी। हमारा जिला उत्पादन के मामले में पंजाब के मुकाबले पर आ खड़ा हुआ है, गेहूं के उपार्जन के मामले में यह प्रदेश में अव्वल नंबर पर है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री कृषि को लाभ का धंधा बनाना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुनी करना चाहते हैं। भावांतर भुगतान योजना इसी की एक कड़ी है। किसान योजना का लाभ लेने के लिए जागरुक हों।
यह बात मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने यहां कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित भावांतर योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, एसडीएम हिमांशुचंद्र, नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ.नीरज जैन, मंडी सचिव सुनील गौर, कृषि विवि के डीन डॉ.पहलवान सिंह, उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह, संतोष राजवंशी सहित कृषि उपज मंडी समिति के सदस्य उपस्थित थे।

किसान योजना का लाभ लें
विस अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में पुराने समय और अब की खेती की तुलना करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि एक वक्त था जब खाद के लिए किसानों को परेशान होना पड़ता था, आज खाद में सरकार सब्सिडी दे रही है और समय पर भुगतान करने पर दस फीसदी की रियायत भी मिल रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी अनेक योजनाएं चला रही हैं, किसानों को अनेक प्रकार के फायदे दिए जा रहे हैं, किसानों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरुक होना चाहिए ताकि वे खेती में आय बढ़ा सकें।

it161017.7
शांत रहकर सुना सीएम का भाषण
भावांतर भुगतान योजना के शुभारंभ समारोह में किसानों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण सुनाया गया। बड़े एलईडी स्क्रीन पर चले करीब चालीस मिनट के भाषण में बीच-बीच में नेटवर्क की परेशानियों के चलते रुकावट भी आयी। किसानों ने शांत होकर मुख्यमंत्री का भाषण सुना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर जिले के खुरई तहसील से प्रदेशभर में इस योजना का शुभारंभ किया। वहीं से प्रसारित इस भाषण को प्रदेश की 257 मंडियों में किसानों ने सुना। खास बात यह रही कि किसानों ने पूरे भाषण के दौरान एक बार भी तालियां नहीं बजायीं।

अतिथियों का सम्मान किया
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सम्मान भी मंच पर किया गया था। कृषि उपज मंडी समिति की ओर से विधानसभा अध्यक्ष का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इसी तरह से खेड़ा के युवाओं ने भी बड़ी माला से डॉ. शर्मा का स्वागत किया। मंडी की ओर से कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।

विस अध्यक्ष का सोयाबीन बिका
भावांतर योजना में आज मंडी परिसर में अनाज के शेड में डॉ. शर्मा ने पूजा के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया। खास बात यह रही कि पहली बोली में विस अध्यक्ष का सोयाबीन ही बिका। अधिकतम बोली 28 सौ रुपए की नटराज प्रोटीन्स के संचालक कैलाश शर्मा ने लगायी। डॉ. शर्मा ने पहले पंजीयन कराया जो किसानों की प्रेरणा बनेगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.