प्रति हेेक्टेयर 20 क्विंटल चना खरीदी के आदेश
इटारसी। होशंगाबाद के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल से भोपाल में मुलाकात की और जिले के किसानों की ओर से प्रति हेक्टेयर 20 क्विंटल चने की खरीदी के आदेश दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि किसानों की चने की फसल 30 जून तक खरीदी जाए, प्रत्येक कृषि उपज मंडी में अग्नि दुर्घटना से बचने फायर फाइटर खरीदे जाएं एवं पंजाब और अन्य प्रांतों से आने वाले हार्वेस्टर अपने साथ फसल कटाई के साथ ऐसे उपकरण लायें जो भूसा बनाने के बाद नरवाई को नष्ट करें। कृषि मंत्री कमल पटेल ने विधायक डॉ सीतासरन शर्मा को आश्वासन दिया की मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानों का प्रति हेक्टेयर 20 क्विंटल चना खरीदी के आदेश दे दिए हंै एवं किसानों की मांग पर 30 जून तक चने की खरीदी करने पर सरकार निर्णय कर रही है। इसके साथ ही मंडियों को फायर फाइटर खरीदने की अनुमति देने के संबंध में निर्देश दिए जाएंगे जिस पर अभी विचार हो रहा है। मंत्री कमल पटेल ने यह भी कहा कि अब मंडियों में अनाज बेचने पर किसान को तुलाई का पैसा नहीं देना है। डॉ सीतासरन शर्मा ने जिले के समस्त किसानों की ओर से कृषि मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पत्रकार प्रमोद पगारे उपस्थित थे।
विधायक ने की कृषि मंत्री से मुलाकात, किसान हितैषी चर्चा की


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






