सारणी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती आरती झरबड़े के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को क्षेत्रीय विधायक चेतराम मानेकर विधायक आमला 17,26, 25,27 में जनसंपर्क कर रहे थे कि वार्ड के बृजभूषण पांडे के माध्यम से विधायक को भला बुरा कहा गया उन्होंने कहा कि 5 वर्ष का लंबा समय बीत जाने के बाद भी संत रविदास वार्ड में सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को कौन बंद करेगा जैसे ही विधायक से गर्मागर्मी होते हुए स्थानीय नेताओं ने देखा तो उन्होंने विधायक के तरफ से वार्ड वासी ब्रजभूषण पांडे को आश्वासन दिया कि नगरी निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद सबसे पहले उनके वार्ड में सड़क का निर्माण किया जाएगा उसके बाद ही दूसरी मूलभूत सुविधाओं को महत्व दिया जाएगा इस तरह का नजारा पाथाखेड़ा के हर वार्ड में देखने को मिल रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री के पाथाखेड़ा के फुटबॉल ग्राउंड में आने के बाद माहौल में कुछ परिवर्तन होने की संभावना बनी हुई थी लेकिन वह दिखाई नहीं दे रही है।
विधायक पर भड़के नगर वासी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







